भाजपा की उम्मीदों के पंख से हौसले की उडान भरेगे हरिओम पांडेय
वर्ष 2014 में चुने गए थे हरिओम पांडेय सांसद वर्ष 2019 में नहीं मिल पाया था टिकट
          गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों
अंबेडकर नगर-विधान परिषद की अयोध्या सीट पर लंबे अरसे से कब्जा जमाने की कोशिशों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अंबेडकर नगर के पूर्व सांसद हरिओम पांडेय को मैदान में उतार अपना दांव चल दिया है। पिछली बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हरिओम पांडेय के भाई को अपना उम्मीदवार बनाया था। काफी रोचक मुकाबले में उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। लिहाजा इस बार भाजपा ने विधान परिषद सदस्य के चुनाव को काफी गंभीरता से लिया है और पूर्व सांसद हरिओम पांडेय को ही अपना उम्मीदवार बनाया है।भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदों के पंख से हरिओम पांडेय हौसलों की उड़ान भरेंगे। हरिओम पांडेय को भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2014 मे लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। वह भारी मतों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे लेकिन वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया लेकिन मुकुट बिहारी वर्मा को सफलता नहीं मिल पाई। लिहाजा इस बार विधान परिषद के चुनाव में हरिओम पांडेय के भाई सुरेंद्र पांडेय को मैदान में उतारने के बजाय भाजपा ने खुद हरिओम पांडेय को ही मैदान में उतार दिया है।विधान परिषद सदस्य के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने बाकायदा अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। हरिओम पांडेय को कामयाब बनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी पूर्व विधायक अनीता कमल त्रिवेणी राम जय राम विमल संजू देवी सुभाष राय पूर्व जिला अध्यक्ष गण डॉ राजित राम त्रिपाठी रामप्रकाश यादव जमुना प्रसाद चतुर्वेदी ज्ञान सागर सिंह रामाशंकर सिंह शिव नायक वर्मा कपिल देव वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय दशरथ यादव समाज सेविका वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ पूनम राय अनूप सिंह पिंटू भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे रफत एजाज वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश चौहान मीडिया प्रभारी सोनू गोस्वामी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष गण भगवान पांडेय अभिषेक निषाद महेंद्र वर्मा ज्ञानेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष गण आनंद जायसवाल अरविंद उपाध्याय प्रकाश चंद्र शुक्ला राघव तिवारी अजय सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर शिवपूजन वर्मा अवधेश कमल डॉक्टर संजय सिंह धर्मवीर मिश्रा गंगा मिश्रा सुरेंद्र पांडे सुधांशु त्रिपाठी रामसूरत मौर्य घिसियावन मौर्य सानू मिश्रा अनिल सिंह डॉक्टर कैलाश सिंह आदित्य सिंह   कमलेश मिश्रा मीरा पांडेय राकेश पाण्डेय राज्यवर्धन पाण्डेय विवेक सिंह विनय मिश्रा भूपेन्द्र मिश्रा उर्फ रानू मिश्रा पांडे विनय पांडेय जुल्फिकार अली गुड्डू सिंह सहित सभी मंडल व जिला पदाधिकारी ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यो जिला पंचायत सदस्यों आदि से संपर्क कर सहयोग एवं समर्थन की अपील कर रहे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने