रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराने की मांग
                                                                        कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील मुख्यालय अन्तर्गत रेलवे क्रॉसिंगें जनता के लिए बड़ी समस्या का सबब बन गई है। कर्नलगंज स्थित हुजूरपुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग, गोंडा लखनऊ-हाईवे हाईवे पर कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रासिंग,जंहागिरवा क्रासिंग पर प्रतिदिन लगने वाले लंबे जाम से क्षेत्र की जनता काफी त्रस्त हो चुकी है वहीं उक्त तीनों क्रासिंग गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज गर्भवती महिला, छात्र- छात्राओं, राहगीरों के लिए कष्टकारी साबित हो रही है,जिससे कई मरीज असमय काल के गाल में समा चुके हैं। जिससे तमाम मरीज अस्पताल समय पर नहीं पहुंच पाते हैं और काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं जिससे जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण बेहद जरूरी है। मालूम हो कि जनता की उपरोक्त समस्या को लेकर इन रेलवे क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज बनवाने की लोग काफी समय से मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक शासन प्रशासन और जिम्मेदार लोगों की नजरें नहीं पड़ने से क्षेत्रवासियों को इस विकराल समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने