अम्बेडकर नगर÷भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में पुनः वापसी करेगी ऐसी खबरों के बीच विपक्षी दलों से भाजपा में शामिल होने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।विपक्षी दलों के नेताओं और मौजूदा विधायकों का भाजपा में आस्था व्यक्त करने के क्रम में सोमवार को जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के मौजूदा सपा विधायक सुभाष राय समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
        समाजवादी पार्टी विधायक सुभाष राय और उनके समथकों को नई दिल्ली के भाजपा की केंद्रीय कार्यालय में मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा की उपस्थिति में भाजपा का पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया।ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी में जाने के पूर्व अम्बेडकर नगर जनपद के कद्दावर नेता सुभाष राय भाजपा में ही थे।विधायक सुभाष राय को सरल और सुलभ नेता की ख्याति प्राप्त है।
     सपा विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि सरल,मृदु भाषी और लोक प्रिय विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को जलालपुर विधान सभा क्षेत्र में एक और मजबूत स्तम्भ मिल गया है।उनके पार्टी में शामिल होने पर जलालपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि सुभाष राय ईमानदार और संघर्षी व्यक्तित्व के धनी नेता हैं जिनकी जनता में स्वच्छ छवि है।
       सपा विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने पर विधायक संजू देवी, अनीता कमल,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम जय राम विमल,पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर राजित राम त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,शिव नायक वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,राणा रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्त,सुमन पांडेय,रफत एजाज़,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त गुड्डू,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पांडेय,दीपक तिवारी,पंकज वर्मा,राम किशोर राजभर,डाक्टर संतोष सिंह,ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,अशोक उपाध्याय,अमरनाथ सिंह,विनोद सिंह,सुधांशु त्रिपाठी,विकास तिवारी,संजीव मिश्र,दीपक शुक्ल मनीष,डाक्टर आर आर शुक्ल,गया प्रसाद वर्मा,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,आनन्द जायसवाल, घिसियावन मौर्य,योगेंद्र निषाद, ओम प्रकाश तिवारी,मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र,आदर्श चौधरी,प्रहलाद वर्मा,राजेश सिंह बबलू,राम बक्श सिंह, गया प्रसाद वर्मा,संजीव सिंह,रणंजय सिंह,सुनील गुप्ता,हरि दर्शन राजभर,राजाराम मौर्य आदि प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने