उतरौला (बलरामपुर)
धर्म ध्वजाधारी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास एवं धर्म ध्वजा धारी परिषद महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव के उतरौला प्रथम आगमन पर अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा जिलाध्यक्ष
राम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।

महंत बृजमोहन दास ने कहा कि एकमात्र उद्देश्य यह है कि संगठन के अन्तर्गत एक ऐसी मजबूत संख्या बल का समर्थन लेकर आज के इस भारतीयों की मनोदशा जो कि कुंठित व कुटिल बनती जा रही है, उसमे सुधार लाकर भारत को अखण्ड हिन्दु राष्ट्र बनाना। 
धर्म संस्कृति सभ्यता, भारतीय परिवेश, युवा ,महिला, किसान, गरीब, मजलूम, कर्मचारी, अधिकारी आदि सभी मानवों की रक्षा करना। उनके हकों अधिकारों की लड़ाई लड़ना,मान, सम्मान व स्वाभिमान से जीने का सभी को अधिकार दिलवाना, अत्याचारियों, दुराचारियों, पापाचारियों को अस्तित्व विहीन करना एवं समूचे हिन्दुस्तान में धर्म की ध्वजा का परचम लहराना है।

महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव
ने कहा कि महिला सुरक्षा, भौतिक आवश्यकताओं के पूर्ति हेतु उन सभी मानबिन्दुओं पर कार्य करना जो कि प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से समाज प्रदेश अथवा राष्ट्र के लिए हितकारी हों। समूचे संत समाज की रक्षा एवं विद्यार्थियों और शिक्षकों के हक व अधिकार की लड़ाई लड़ना, जरूरत पड़ने पर देशहित के लिए भविष्य में संगठन की सर्वसम्मिति से राजनैतिक पार्टी घोषित कर चुनाव लड़ाकर पदाधिकारियों को विधान सभा व लोकसभा पहुँचाकर देश की सेवा करना है।
संतोष कसौधन, प्रहलाद सोनी, मुरली सैनी समेत अनेक कार्यकर्त्ताओं ने महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने