++++संतोष कुमार श्रीवास्तव,अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर+++
अयोध्या.. 

अयोध्या के समग्र विकास के दौर में नगर निगम अयोध्या जोन के कार्यालय की दुर्दशा दयनीय... 

प्रधानमंत्री मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के  ड्रीम प्रोजेक्ट अयोध्या नगरी को विश्व पटल पर लाने की है | राम मंदिर निर्माण के साथ ही साथ अयोध्या को आकर्षण, पर्यटन युक्त, स्वच्छ वातावरण एवं उनके समग्र विकास के कार्ययोजना बना कर रहीं हैं और विकास कार्य के लिए अनुमति सरकार ने उन्हें दी है | 

प्रधानमंत्री मोदी के, समक्ष अयोध्या के समग्र विकास का माडल रखने के बाद अब यह माडल अयोध्या नगर निगम जोन के तिलक भवन में आम जनता को देखने के लिए रखा गया है ताकि आम लोग अयोध्या नगर के विकास माडल की परिकल्पना से परिचित हो सके | अयोध्या का विकास का यह माडल आजकल अयोध्या नगर निगम जोन पहुंचने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है | 
नगर निगम अयोध्या जोन में प्रभु श्री राम के नाम पर नगर निगम के द्वारा सारा विकास कार्य हो रहा , परंतु नगर निगम अयोध्या जोन में  पहुंचने वाले  आम नागरिक एवं कर्मचारियों के लिए बैठने की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है | कार्यालय  का भवन क्षीणग्रस्त , कमजोर है साथ ही कार्यालय की फर्श खड़ा युक्त, कमरे की दीवार टूटी हुई  साथ ही कर्मचारी को बैठने वाली कुर्सी भी टूटी हुई है | यानि राम के नाम पर  अयोध्या के समग्र विकास का माडल तो बना परंतु अयोध्या के समग्र विकास का केंद्र बिन्दु नगर निगम अयोध्या जोन के कार्यालय का भवन उसके कमरे  जर्जर स्थित में है फर्श खड़ा युक्त कमरे की दीवारें टूटी हुई है ,  कई वर्षों से दीवारों की पुताई और उसकी मरम्मत का काम नहीं हुआ है | कर्मचारियों के कमरे क्षीण ग्रस्त हैं |उसके अंदर रहने  व बैठने वाले लोग  को दिक्कतें होती है | नगर निगम  अयोध्या जोन नगर  समय विकास  के नाम पर माडल तैयार कर लोगों को दिखा रहा  है पर स्वंय नगर निगम अयोध्या जोन कार्यालय की दुर्दशा दयनीय है |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने