हिंदी संवाद न्यूज

पुलिस निष्क्रियता के चलते परेशान व्यक्ति ने खुद को लगा ली आग…..*

*बेटी ने कहा शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पुलिस बोली जांच हो रही है*

*लखनऊ/कानपुर।* कानपुर जिले में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने भूमि विवाद मामले में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में सार्वजनिक रूप से पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की पहचान ईश्वर चंद्र दीक्षित के रूप में हुई है, जिसे लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना रविवार को श्याम नगर इलाके में हुई। युवक की बेटियों ने आरोप लगाया है कि जिले के बिधनु इलाके में जमीन को लेकर हुए विवाद में पुलिस की निष्क्रियता के चलते उसके पिता ने यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित दीक्षित पिछले चार साल से श्याम नगर के चाणक्यपुरी स्थित राधेश्याम तिवारी के मकान में किराए पर रह रहे हैं। उन्होने 2017 में एक महिला सुनीता वर्मा से बिधनु की गंगापुर कॉलोनी में 200 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था।
शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर उनका परिवार प्लाट पर कुछ पूजा-अर्चना करने और चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करने की रस्में करने गया था। घनश्याम सिंह गौड़ नामक व्यक्ति पुलिस के साथ प्लाट पर आया और दावा किया कि प्लाट उसी का है। उसका मेरे पिता के साथ पहले से विवाद था। हमने श्याम नगर पुलिस चौकी और बाद में बिधनु पुलिस स्टेशन से संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। चकेरी थाने के निरीक्षक मधुर मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने