मुख्यमंत्री ने जनपद वासियों को दी 99 विकास परियोजनाओं की सौगात

        गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अम्बेडकर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित समय पर जनपद अंबेडकर नगर के हवाई पट्टी अकबरपुर कार्यक्रम स्थल पर उड़न खटोला से उतरे।  मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचने के बाद जनपद वासियों को 334.24 करोड़ रुपये की लागत की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। 

मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराज सुहेलदेव दसवीं ग्यरहवीं शताब्दी के ऐसे पराक्रमी योद्धा से जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं को मुंह तोड़ जवाब दिया था महाराजा सुहेलदेव के ऊपर राजनीति करने वाले ओछी राजनीति करना छोड़ दें, प्रदेश में जात-पात पर राजनीति करने वाले बेनकाब हो चुके हैं। गुंडा और माफिया उत्तर प्रदेश को छोड़कर भाग चुके हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी नौजवान छात्र-छात्राओं को टेबलेट व स्मार्टफोन दिए जाएंगे अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा के शासनकाल में ही हो रहा है प्रदेश के अंदर वर्तमान में बीते भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक भी दंगे नहीं हुए हैं प्रदेश में सड़कों का एक जाल बिछा दिया गया भाजपा सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान दिलाने का काम भाजपा सरकार ने किया। जनता 2022 में दोबारा कमल को खिलाने का मन बना चुकी है। 
  मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा आलापुर विधायक अनीता कमल टांडा विधायक संजू देवी गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक व नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश नारायण मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मराज निषाद कटेहरी ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा उर्फ मौसम वर्मा बसखारी ब्लाक प्रमुख व प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र पांडेय पतौना ग्राम प्रधान विनोद सिंह मीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी (हिमांशु) सहित लाभार्थियों  व पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने