सुहारे अल्फ़ाज' का कवर पेज़ जारी हुआ...


मैगलगंज खीरी- उत्तर प्रदेश के  शिक्षक, कवि,शायर एवं काव्यकला सेवा संस्थान (पंजी.) के अध्यक्ष अवनीश त्रिवेदी 'अभय' के ग़ज़ल संग्रह 'सुहाने अल्फ़ाज' का कवर पेज जारी हो गया है। जोकि बड़ा  आकर्षक एवं शीर्षक से अनुसार डिजाइन किया गया है। सुहाने अल्फ़ाज ग़ज़ल संग्रह में 112 पेज़ हैं। इसमें अभय की बेहतरीन 89 ग़ज़लें सम्मिलित की गई हैं। इसकी भूमिका वरिष्ठ साहित्यकार एवं गजलकार डॉ शिवओम अम्बर जी ने लिखी है। शुभकामना के रूप में श्री कमलकिशोर भावुक जी, श्री अरुण जैमिनी जी, श्री राजमूर्ति सौरभ जी एवं डॉ सुरेश अवस्थी जी की टिप्पणियां इस संग्रह को जीवंत रूप प्रदान करती हैं। अभय की इससे पहले कई साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। अभी जुलाई में 'तेवर' नामक एक साझा ग़ज़ल संग्रह प्रकाशित हुआ है।
सुहाने अल्फ़ाज ग़ज़ल संग्रह ऑनलाइन शॉपिंग माध्यम अमेज़न एवं फ्लिपकार्ट आदि पर भी उपलब्ध रहेगी।
जहाँ से पाठक इसे आसानी से प्राप्त कर पढ़ सकते हैं। इसमें समाज के तमाम पहलुओं, इश्क़, मुहब्बत, रवायती अंदाज़, सियासत आदि विषयों पर लिखी गजलें समाहित हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने