अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा के आगमन पर जनपद की सीमा यादव नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। यादव नगर में स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,विकास सिंह विक्की,अभिमन्न्यु अग्रहरि शामिल रहे।
       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में अटल भवन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि माननीय मोदी जी जब से राजनीति में आए हैं तभी से पिछड़े वर्गों के उत्थान के साथ साथ समाज के अन्तिम व्यक्ति के उदय के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। उनका मानना है कि पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के उत्थान से देश प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि साधारण व्यक्ति मान सम्मान पाकर खास केवल भारतीय जनता पार्टी में ही बन सकता है।यही भारतीय जनता पार्टी की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के मूल मंत्र की परिकल्पना रही है।पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि समाज के अन्तिम व्यक्ति के उत्थान और उसके समृद्धि तक कल्याण का अभियान चलाया जाता रहे।उसी परिकल्पना को भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश की भाजपा सरकार पूरा करने में पूरा ध्यान केंद्रित कर कार्य कर रही है।
       अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित कार्यकर्ता बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज का मार्ग दर्शक होता है।शिक्षक दिवस पर सभी का सम्मान करते हुए 1988 के प्रशासनिक अधिकारी जो गुजरात सरकार में माननीय मोदी जी के साथ प्रमुख सलाहकार के रूप में 20 वर्षो तक कार्य किया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के प्रधान मंत्री बनने पर शर्मा जी ने प्रमुख सलाहकार की भूमिका में रहे।मोदी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राजनीतिक पाठशाला मे प्रवेश किया।प्रबुद्ध व्यक्ति का मान सम्मान हर स्थान पर होता।
        सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,विधायक संजू देवी अनीता कमल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, रफत एजाज़,रमेश चन्द्र गुप्त,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव, भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर, पंकज वर्मा,जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,जावेद मलिक,डाक्टर विनोद,रिंकल सिंह,आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सोशल मीडिया सह संयोजक दीपक तिवारी,अशोक उपाध्याय,राम बक्श सिंह आदि
शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने