*जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी बहराइच के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा*
जनपद बहराइच।।  सोमवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी बहराइच के जिलाध्यक्ष एवम प्रभारी देवीपाटन मंडल देवानंद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर बहराइच पहुंचे और उत्तर प्रदेश राज्यपाल महोदया को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बहराइच को दिया।

वहीं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी बहराइच के जिलाध्यक्ष एवम (प्रभारी)देवीपाटन मंडल देवानंद सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिन पूर्व प्रयागराज में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचे योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।जिसको लेकर राजा भैया सहित प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।जिलाधक्ष देवानंद सिंह ने कहा कि माननीय राज्यपाल महोदया जी से हमारी मांग है कि योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के खिलाफ  सार्वजनिक मंच से जो टिप्पणी की गई है,उसको लेकर जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के सभी पदाधिकारी मांग करते हैं की कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाय।नही तो हम लोग आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
इस अवसर पर प्रहलाद भास्कर जिलाध्यक्ष(अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ), हजरत दीन अंसारी जिलाध्यक्ष(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),डॉ०शिवमोहन मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोबीन अहमद जिलाउपाध्यक्ष, राहुल सिंह जिलाउपाध्यक्ष, जिलासचिव नारायण देव द्विवेदी, ऋषभ सिंह रैकवार,डॉ०प्रमोद कुमार,आकाश सिंह, दिव्यांशु सिंह जिलाध्यक्ष(युवामोर्चा), अरविंद सिंह(जिलाउपाध्यक्ष), अध्यक्ष विधानसभा बहराइच, रवि प्रकाश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह,डॉ०शप्रतापसिंह अध्यक्ष(आई०टी०सेल), प्रदीप मिश्रा नगर अध्यक्ष/आई०टी०सेल प्रभारी शुभम जायसवाल, अमित सिंह नगर अध्यक्ष(युवामोर्चा), ब्लॉक अध्यक्ष सफी अहमद,इं०अश्वनी सिंह,अमन तिवारी आई०टी०सेल संयोजक (ब्लॉक पयागपुर) के साथ अन्य सैकड़ों जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने