अंबेडकर नगर÷भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा का आज अंबेडकर नगर जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।जहां अंबेडकरनगर की सीमा पर यादव नगर चौराहे पर पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा , जिला उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा एवंभाजपा युवा कार्यकर्ता सचिन सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधिअभिषेक सिंह सिंटू विवेक तिवारी बाबा भाजपा नेता संजय सिंह युवा भाजपा नेता संजीव सिंह के द्वारा भव्य तरीके से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया तो वही कटेहरी बाजार में ब्लॉक तिराहा रोड पर ब्लॉक प्रमुख कटेहरी मौसम वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।और आगे डॉ राना रणधीर सिंह के नेतृत्व में देव इंद्रावती महाविद्यालय के सामने स्वागत किया गया।तहसील तिराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह सत्यम त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।इस दौरान लगभग 300 गाड़ियों का काफिला गगनभेदी नारों के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन पहुंचा जहां पर जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था।स्वागत समारोह कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री देव पटेल ने किया तो कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को जिला प्रभारी अंबेडकर नगर/जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती श्री दद्दन मिश्रा रहे, स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए दद्दन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा आकाश वर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाने के निर्णय से जिले के युवा कार्यकर्ताओं में दुगना जोश भर गया है।आने वाले समय में आकाश वर्मा जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी और हमारी इनके साथ बहुत सारी शुभकामनाएं भी है।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए  जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ होती है युवा मोर्चा ही भविष्य की भाजपा है युवा का हित भारतीय जनता पार्टी नहीं सुरक्षित है यह कर्तव्य के आधार पर दायित्व मिलते हैं युवाओं के बलबूते पर ही 2022 में जिले की सभी विधानसभाओं में कमल खिलाने का संकल्प हम सबको लेना है,वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह ने कहा कि आकाश वर्मा अपने युवा टीम को और आगे लेकर जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एक नया अध्याय लिखेगा यह हम सभी को अपेक्षा है।उन्होंने सभी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट जाने का निवेदन किया। वही अपने उद्बोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता को जुट जाना है तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के मकड़जाल का सफाया करना है।उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को आश्वस्त कराया की भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कहीं से भी कोई कमी,कसर नहीं छोड़ेगा।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकिशोर को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में बोलते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह ने कहा कि हम आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और आप सभी से वादा करते हैं कि महिलाएं किसी भी मामले में भारतीय जनता पार्टी को कमजोर नहीं होने देंगी और मेरे नेतृत्व में इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाएं अपना अभूतपूर्व योगदान करेंगी।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अंबेडकर नगर प्रभारी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।इस दौरान प्रमुख रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत, सुरेश कनौजिया श्री बाबा राम शब्द यादव जी ,जिला मंत्री पंकज वर्मा ने आभार व्यक्त किया एवं संचालन जिला महामंत्री देव पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव, कार्यक्रम को किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री श्री रामा मौर्या जी श्याम बाबू गुप्ता जी जीने भी संबोधित किया कार्यक्रम में जिला मंत्री विनय पांडे ,महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी पूनम तिवारी विवेक तिवारी बाबा,अनुज सोनकर अभय सिंह मोनू जी प्रिंस वर्मा राजेंद्र सिंह पप्पू सत्यम त्रिपाठी आलोक सिंह अभिषेक शुक्ला युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने