गायत्री परिवार श्रवण क्षेत्र में एक गोष्ठी का हुआ आयोजन 


         गिरजा शंकर गुप्ता (ब्यूरों)  
अम्बेडकर नगर। गायत्री परिवार शक्ति पीठ श्रवण क्षेत्र में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।  गोष्ठी को शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के द्वारा संपन्न किया गया। इसी क्रम में 19-09-2021 दिन रविवार को भीटी कटेहरी श्रवणक्षेत्र, इंद्रलोक कालोनी गायत्री शक्तिपीठ अकबरपुर में कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न हुई।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि शांतिकुंज हरिद्वार से आये टोली नायक डी. पी. सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय तबला वादक दिलधीर यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृहे गृहे यज्ञ पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अब हमें गुरुवर के कार्यों को तेजी के साथ करना होगा गायत्री परिवार 68 वर्ष पूरा करने उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा जो 5 साल तक चलेगा जिसमें में वृक्षा रोपण तथा भारतीय संस्कृति को पुनः स्थापित करना जिसमें परिवार निर्माण समाज निर्माण पर विशेष चर्चा हुई । टोली नायक डी. पी. सिंह ने बताया भगवान रामकी जन्म स्थली अयोध्या गायत्री शक्तिपीठ को अंतरराष्ट्रीय शक्तिपीठ बनाया जा रहा है|

 गोष्ठी में प्रमुख रूप से जयसिंह वर्मा अयोध्या जोन प्रभारी, समरबहादुर सिंह जिला समन्वक श्रवणकुमार सिंह, सह जिला समन्वक देवनाथ दुबे आदि लोग उपस्थित रहे यह जानकारी मीडिया प्रभारी महेश चंद्र अग्रहरी ने दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने