भाजपा अल्पसंख्यक व अनुसूचित मोर्चा की सूची जारी
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी को दी बधाई व शुभकामना
बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा गठन की श्रृखंला में बुधवार को पार्टी कार्यालय अटल भवन पर अल्पसंख्यक व अनुसूचित मोर्चा की सूची जारी की गई । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह 'बैस', जिला महामंत्री वरूण सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जमील अहमद, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा शिव कुमार बाल्मीकि द्वारा क्षेत्रीय कार्यसमिति महिला मोर्चा झूमा सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम जायसवाल, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, जिला मंत्री अवधेश तिवारी,  जिला कार्यसमिति सदस्य महेश शुक्ला आदि पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चा की सूची जारी की गई । उपस्थित पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह द्वारा मिठाई खिलाकर नवीन दायित्व की शुभकामना दी और निष्ठा पूर्वक पार्टी संगठन के लिए कार्य करने को कहा ।
 इस दौरान शिव कुमार द्विवेदी, कमाल अहमद शाह, अब्दुल रब सिद्दीकी, सम्प्रीत सिंह, स्वामी नाथ चौधरी आदि उपस्थित रहे ।
आनंद मिश्र
 बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने