++++डॉक्टर ए०के०श्रीवास्तव, अयोध्या ब्यूरो चीफ+++
*अयोध्या।*- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बने 5.51 लाख आवास की चाभी लाभार्थियों को दिया गया। विधानसभा रूदौली व मवई ब्लाक में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने और तारुन ब्लॉक सभागार में भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा, पूरा बाजार में 101 लाभार्थियों को नगर विधायक वेद गुप्त ने चाभी सौंपा।

*अयोध्या।*-मवई थाना क्षेत्र के चन्द्रामऊ रसीद पट्टी गांव में चेकिंग के दौरान बिजली चोरी का बड़ा मामला पकड़ा गया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के विरूद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज किया है।

*अयोध्या।* रोजगार आह्वान के साथ 9 सितंबर बनारस चलो, रोजगार अधिकार सम्मेलन संपन्न। फैजाबाद के प्रेस क्लब मे आयोजित रोजगार अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आजादी के शहीदो के सपने व देश के नौजवानो के अरमानो के साथ विश्वासघात किया है। जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष सुचेता डे ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला इस बात को साबित करता है कि सरकार सामाजिक न्याय के साथ अन्याय कर रही है।

*अयोध्या।*- मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा का औचक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान केंद्र पर लगे फसलों की तकनीकी जानकारी और सीएनडीएस द्वारा स्थापित किए गए कार्यों के विषय में जानकारी ली। इसके अलावा प्रक्षेप पर लगाई गई विभिन्न फसलों का अवलोकन किया।भ्रमण के दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. शशिकांत यादव , वैज्ञानिक डॉक्टर डीडी सिंह पशु विज्ञान, वैज्ञानिक पंकज कुमार सिंह , उद्यान वैज्ञानिक डॉ पीके सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने