जायसवाल समाज की राजनैतिक ताकत बढ़ने से हिस्सेदारी बढ़ेगी- *दीपक जायसवाल*

गैसड़ी 

 
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा उत्तर प्रदेश इकाई की वर्चुअल हुई। बैठक में संगठन के विस्तार तथा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जायसवाल समाज के लोगों को विभिन्न राजनैतिक पार्टी में भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों  एवं राजनीतिक विषयों पर पर चर्चा की गई। 
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि समाज के लोगों को एकत्रित होकर अपने पूर्वजों के सम्मान में हर जिले पर उनके जन्म दिवस एवं पुण्यतिथि पर कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए जिससे समाज का उत्थान होगा  राजनीतिक पार्टी के गठन पर जोर दिया।  बैठक में प्रतापगढ़ के युवा व्यापारी आकाश जायसवाल की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए मृतक के परिजन को आर्थिक मदद एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की  जिला प्रशासन एवं सरकार से मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल ने कहा कि  जायसवाल समाज में राजनीतिक चेतना तेजी से जागृति हो रही है बड़ी संख्या में युवा वर्ग चुनाव लड़ना चाहता है।
 युवा शक्ति को महासभा के लोग हर सम्भव मदद करने को तैयार है। आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में युवाओं को चुनाव लड़ाने पर महासभा बिचार करेगी । 
बैठक को उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सर्वश्री मुकेश जायसवाल कानपुर, दीपक जायसवाल वलरामपुर, लालजी जायसवाल प्रयागराज,अमल जायसवाल सोनभद्र, बृजेश जायसवाल अमेठी,अजय जायसवाल गोरखपुर, पवन कुमार जायसवाल प्रयागराज, फूलचंद जायसवाल वर्डपुर, डा.संगम जायसवाल हणिया बाजार, विजय जायसवाल देवरिया, अनिल जायसवाल इटवा बाजार सिध्दार्थ नगर, राजकुमार जायसवाल तुलसी पुर ,रामलखन जायसवाल कौशांबी,अमरनाथ जायसवाल गोरखपुर, आशीष जायसवाल महासचिव संगठन युवा बृजमनगंज विवेक जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष उ.प्र.प्रयागराज, राजकमल जायसवाल अध्यक्ष व्यापार सभा वर्डपुर सहित लोगों ने बिचार व्यक्त किया।
मसूद अनवर 
तुलसीपुर


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने