अम्बेडकर नगर । भाजपा की सरकार कभी भी पिछड़ों के हितैषी नहीं रही है। नाई समाज का हित सपा में है,सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही सविता नाई समाज को राजनीति में भागीदारी सम्मान और अधिकार देने का काम किया है। अपने समाज के लोगों से कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षित करें, बगैर शिक्षा के हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। जब हमारा समाज शिक्षित होगा तभी हम सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। 
       उक्त बातें पूर्व मंत्री/सपा प्रदेश सचिव/सपा सविता समाज नाई के प्रदेश अध्यक्ष संजय विद्यार्थी सविता ने कहीं। वह मंगलवार को मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित सविता समाज नाई जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे आदर्श पूर्व मुख्यमंत्री तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के सपनों को हम तभी साकार कर सकते हैं, जब हम शिक्षित होंगे। उनके कार्य कुशलता तथा उनके संघर्ष सामाजिक कार्यों और उनकी ईमानदारी का लोहा आज भी दुनिया मानती हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के बल पर ही यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार में हमारे अधिकारों को छीन कर हमें कमजोर करने का काम किया जा रहा है। पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने की कोशिशें की जा रही हैं।हम पूरे प्रदेश में अपने नाइ समाज को एकजुट कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। समाज के शोषित व पिछड़ों और दबे कुचले लोगों का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है।भाजपा की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर है। जिसका खामियाजा इस देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस देश का मजदूर, किसान व नौजवान जाग गया है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। प्रदेश की जनता आशाभरी निगाहों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की और देख रही है।            
         कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम शकल यादव जी एवं संचालन जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू ने किया उक्त कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ,सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ.अभिषेक सिंह,जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव,सूरज अहलादे, फिरोज सिद्दीकी,सन्दीप यादव,जंग बहादुर यादव,हरिकेश यादव,मनीष शर्मा,आशुतोष शर्मा,शैलेन्द्र शर्मा,पवन शर्मा ,माखन शर्मा,जयेन्द्र शर्मा,धीरज शर्मा,राजेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा,समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष/आईटी सेल प्रभारी विश्वनाथ यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने