भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने वाराणसी में बुधवार को पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मौत के बाद अंतिम यात्रा में सभी जाति-धर्म के लोग शामिल हुए, लेकिन इससे दूरी बनाकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तुष्टीकरण का जो मार्ग चुना है, उसमें वह सफल नहीं होंगे। आने वाले चुनाव में महिलाएं सूत्रधार बनेंगी। 
रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर गीता शाक्य का पदाधिकारियों ने शंख बजाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना से लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें बैंकों से जोड़ा गया। नए स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने