*उप जिलाधिकारी उतरौला ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामों का भ्रमण, बाढ़ राहत कार्यो का लिया जायजा*
*उप जिलाधिकारी उतरौला ने किया बाढ़ चौकी दारीचौरा, बाढ़ राहत केंद्र गौरीयान डीह का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश*
दिनांक-26 अगस्त 2021

 जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी उतरौला डॉ नागेंद्र नाथ यादव द्वारा उतरौला तहसील के राप्ती नदी के तटवर्ती के ग्राम बौड़ीहार, मलमलिया, गौरियनडीह, कुडऊ और बौढीहार में भ्रमण कर बाढ़ राहत कार्यो का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से वार्ता की गई तथा मिल रही राहत सुविधाओं की जानकारी ली गई। 
उप जिलाधिकारी उतरौला ने बताया कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी सूचना प्राप्त की जा रही है। लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए नाव और नाविक उपलब्ध कराए गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी गैड़ास बुजुर्ग के माध्यम से आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है। राजस्व कर्मचारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है। फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
उप जिलाधिकारी उतरौला द्वारा बाढ़ चौकी दारीचौरा का निरीक्षण कर जल स्तर पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के साथ आस पास के क्षेत्रों के लोगों से संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया।
ग्राम सभा गौरियान डीह में बाढ़ राहत केंद्र का निरीक्षण किया गया। बाढ़ राहत केंद्र पर समस्त व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।

असग़र अली
 बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने