अंबेडकर नगर ÷ भाजपा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 290 रुपए प्रति क्विंटल कर गन्ना किसानों को बड़ी राहत पहुंचाया है।अभी प्रदेश सरकार द्वारा भी गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना है।दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाए जाने पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का सराहनीय निर्णय लेते हुए पश्चिमी क्षेत्र लगे चीनी मिलों को 20 अक्टूबर से शुरू करने का निर्देश दिया जाना किसान हित में बड़ा कदम है।इस निर्णय से पश्चिमी क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के लगभग 40 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि किसानों के आय और हितों की चिंता के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी बधाई के पात्र हैं।
        उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी बयान में व्यक्त किया है।
           भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जब से भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार बनी है तब से किसी न किसी रूप में किसानों की आय दुगुनी करने का प्रयास दोनों सरकारों ने जारी रखा है।पूर्व वर्ती कांग्रेस सरकार ने किसान हित में कभी कोई निर्णय नहीं लिया।उल्टे किसानों का शोषण ही किया है।भाजपा की दोनों सरकारों ने किसान की उपज धान,गेहूं सहित कई प्रकार के उपज का मूल्य बढ़ा कर किसानों की आय दोगुनी करने की अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने