09 से 16 अगस्त तक विशेष अभियान के रूप में मनाया जायेगा ‘‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’’


बहराइच 06 अगस्त। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’’ 12 मार्च 2021 से प्रारम्भ होकर 16 अगस्त 2023 तक तथा ‘‘चौरी-चौरा’’ की ऐतिहासिक घटना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘चौरी-चौरा’’ शताब्दी समारोह 04 फरवरी 2021 से प्रारम्भ होकर 04 फरवरी 2022 तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समारोहपूर्वक पूरे देश में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। 
उक्त के क्रम में 09 अगस्त से 16 अगस्त 2021 तक विशेष अभियान के रूप में एवं तत्पश्चात 15 अगस्त 2023 तक सतत् रूप से जनसामान्य विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं दिव्यांगजनों की विशिष्ट सहभागिता सुनिश्चित करते हुए प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा सहित वृहद स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन हेतु भारत सरकार द्वारा कार्ययोजना तैयार की गयी है।
भारत सरकार द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना के अनुसार ‘‘मेरा मान मेरा राष्ट्रगान’’ के तहत समस्त प्रदेश वासियों को राष्ट्रगान करते हुए वीडियो भारत सरकार के पोर्टल राष्ट्रगान डाट इन पर अपलोड करना। राष्ट्रगान के इस संकलन को 15 अगस्त 2021 को लाईव दिखाया जायेगा। ‘‘मेरा गॉव मेरी धरोहर’’ अन्तर्गत ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से ग्राम गजेटियर तैयार कराया जायेगा। ‘‘बुज़ुर्गों की बात देश के साथ’’ के अन्तर्गत युवाओं एवं बच्चों को वरिष्ठ नागरिकों (75 वर्ष अथवा अधिक आयु के) से संवाद को रिकार्ड करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों एवं विचारों को रिकार्ड करना, जिससे युवा प्रेरित हो सके। 
‘‘स्मरोणत्सव’’ के तहत ग्राम पंचायत/नगर पालिका/जिला स्तर पर स्वतन्त्रता के आन्दोलन के स्थानीय नायकों के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन। जिसके तहत स्वतन्त्रता आन्दोलन के नायकों के परिजनों का सम्मान करना, उनके निवास स्थलों पर सम्मानपूर्वक जाना, स्थानीय विद्यालयों में उनकी शौर्यगाथा का अंकन, उनके विषय में प्रार्थना सभाओं में संवाद कराना आदि गतिविधियॉ सम्मिलित होंगी। ‘‘हमारा तिरंगा हमारा स्वाभिमान’’ के तहत बच्चों को डिजिटल माध्यम पर राष्ट्रध्वज पर केन्द्रित डिज़ाईन तैयार करने के लिए प्रेरित करना एवं उसे ‘‘माईगोव’’ ऐप लिंक के माध्यम से अपलोड करना। उक्त के साथ राष्ट्रध्वज के महत्व के सम्बन्ध में चार-पांच वाक्यों में अपने विचार भी लिखने होंगे। उत्कृष्ट प्रविष्टियों को ‘‘हॉल ऑफ क्रियेटिविटी’’ पर प्रदर्शित भी किया जायेगा। 
‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ के तहत ‘‘माईगोव’’ ऐप के माध्यम से बच्चों को अपनी मातृ भाषा के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषाओं में 100 वाक्यों को सीखने के लिए प्रेरित करना। ‘‘माईगोव’’ ऐप पर दिये गये लिंक पर बच्चों को स्वतन्त्रता संग्राम के इतिहास के सम्बन्ध में लेखन हेतु प्रोत्साहित करना। चयनित प्रतिभागियोंं को गणतंत्र दिवस परेड के अवलोकन हेतु नई दिल्ली आमंत्रित किया जायेगा। ‘‘रोड म्यूज़ियम’’ अन्तर्गत जनपद के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की शौर्यगाथा ऑडटडोर होर्डिंग आदि के माध्यम से प्रदर्शित की जायेगी। ‘‘डिजिटल थियेटर’’ के तहत विद्यालयों में बच्चों की सहभागिता से स्वतन्त्रता संग्राम की घटनाओं पर आधारित डिजिटल थियेटर तैयार किया जायेगा। विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय स्वतन्त्रता संग्राम की घटनाओं पर आधारित संवाद के साथ-साथ केन्द्रीय विद्यालयों/नवोदय विद्यालयों में ‘‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत कराये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों/प्रतियोगिताओं के अनुरूप जनपद के अन्य विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे।  
उपरोक्त कार्यक्रमों के अतिरिक्त विद्यालयों में अगल-अलग विषयों पर निबन्ध, काव्य पाठ, कहानी लेखन, राज्य गीत एवं ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। माध्यमिक शिक्षा/उच्च शिक्षा विभाग अन्तर्गत जूनियर वर्ग हेतु ‘‘राष्ट्रीय आन्दोलन में क्रांतिकारियों  की भूमिका, क्रांतिकारी आन्दोलन में राष्ट्रवाद की प्रेरणा, एवं राष्ट्रीय आन्दोलन में किसानो की भूमिका तथा सीनियर वर्ग हेतु राष्ट्रीय आन्दोलन में किसानों की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता। बेसिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत जूनियर वर्ग हेतु ‘‘मैं भी गांधी, महापुरूषों की वेश-भूषा तथा नन्हा मुन्ना राही हूॅ देश का सिपाही हूॅ’’ विषय ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत स्वतन्त्रता आन्दोलन से प्रेरित काव्य पाठ तथा स्वतन्त्रता आन्दोलन से सम्बन्धित घटनाओं, महापुरूषों से सम्बन्धित जनश्रुतियों पर आधारित कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जबकि उच्च शिक्षा विभाग अन्तर्गत प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करने वाले राज्य गीत के लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विशेष अभियान के शुभारम्भ अवसर पर 09 अगस्त 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से शहीद स्मारक स्थल काकोरी, लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसका वेबकास्ट के माध्यम से प्रसारण किया जायेगा। उक्त अवसर पर समस्त जनपदों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें काकोरी शहीद स्मारक पर हो रहे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा। जनपद स्तर पर कार्यक्रम स्थल चयन में शहीद स्मारकों/स्थलों को वरीयता दी जायेगी।
                    

हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने