उतरौला(बलरामपुर)
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 49 में जन्मदिन व विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्व हिंदू महासंघ उतरौला नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली व महिला रिपोर्टिंग चौकी परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। 
जिला उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला मंत्री संतोष कसौधन की मौजूदगी में वृक्षारोपण किया गया।
नगर अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने विश्व हिंदू महासंघ के तरफ से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ साये की तरह खड़े रहने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते भी वे इन सबसे दूर रहते हैं। इसके बाद भी उनके जन्मदिन पर उनको बधाइयों का तांता लगा रहता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति की नई ऊंचाइयां छू रहा है। नागरिकों की जिंदगी में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं।
राज्य सभी क्षेत्रों में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में सुशासन, कानून व्यवस्था और जनता के कल्याण के प्रति मुख्यमंत्री का समर्पण बहुत ही प्रशंसनीय है। प्रदेश नित विकास पथ पर अग्रसर है। जनता के कल्याण के प्रति उनका समर्पण बहुत ही प्रशंसनीय है। विश्व हिंदू महासंघ के सभी कार्यकर्ताओं ने सीएम के स्वस्थ व दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना किया।
 इस दौरान दीपक जायसवाल, पवन सोनी, विशाल सोनी, पंकज गुप्ता, विजय सोनी, लवकुश मोदनवाल, रंजीत सिंह, पवन गुप्ता, पवन चाई, संतोष यादव सहित विश्व हिंदू महासंघ के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

असगर अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने