राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि चंद्रशेखर के पास आचार्य नरेंद्रदेव की दृष्टि थी और गांधी के समाजवाद का सपना था। वह चंद्रशेखर विकास एवं सेवा समिति की ओर से चंद्रशेखर जयंती पर आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का उद्घाटन कर रहे थे।
एनसीईआरटी पूर्व निदेशक जगमोहन सिंह राजपूत ने कहा कि जो व्यक्ति गांव को समझता है वही देश को समझ सकता है। चंद्रशेखर जब आत्मनिर्भर भारत की बात करते, तो उनका जोर गांव की बुनियादी जरूरतों को दुरुस्त करने का होता था। बीएचयू कृषि अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश में कृषि के क्षेत्र में बहुत उन्नति की है। हम आत्मनिर्भर हुए हैं फिर भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। गांव को चंदशेखर की दृष्टि से देखना होगा। स्वागत चंद्रशेखर विकास एवं सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. परमात्मानंद सिंह, संचालन डॉ. रामसुधार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष कुमार सिंह ने किया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know