अंबेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के 41 में से 40 सीटों पर विगत दिनों प्रत्याशी घोषित किया था। जलालपुर विधान सभा क्षेत्र की 35 नम्बर जलालपुर उत्तरी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया थाा।जिसको लेकर पत्रकारिता जगत में भी तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे।
   भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गण से गहन विचार विर्मश के बाद जनपद के वरिष्ठ नेता गण की संस्तुति पर अंततः ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी (विशाल) को 35 नम्बर जलालपुर उत्तरी से अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ाने का बिगुल बजा दिया है। ज्ञात हो कि 26 वर्षीय ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के पास विद्यार्थी परिषद सहित भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव है। राष्टीय स्वयं सेवक संघ की दीक्षा भी विशाल त्रिपाठी को प्राप्त है। संगठन को उम्मीद है कि विशाल त्रिपाठी के संगठनिक अनुभव से उक्त सीट पर भाजपा का विजय पताका फहरेगा।
      ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पंचायत चुनाव के जिला संयोजक/जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी, दिलीप पटेल देव , भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने