जलालपुर, अम्बेडकरनगर। बीते महीनों तेज आंधी और बरसात की वजह से गिरे पीपल के वृक्ष को जिलाधिकारी के आदेश पर पुनः स्थापित किया गया। शनिवार को पूर्णिमा के अवसर पर जिला पर्यावरण सदस्य केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

केशव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया था कि पीपल का वृक्ष जड़ से नष्ट नहीं हुआ है, इसे पुनः स्थापित करने से यह पुनः वृक्ष बन जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला वनाधिकारी को गिरे पीपल के वृक्ष को पुनः उसी स्थान पर स्थापित करने का आदेश दिया था।

जिसके क्रम में बीते महीनों वन विभाग की टीम ने गिरे पीपल के पेड़ की जड़ के बाहरी हिस्से को काटकर अलग किया और जेसीबी की मदद से उसे पुराने स्थान पर स्थापित कर दिया था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने