बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर बदहाल मार्ग बनने का लोनी की जनता का वर्षों का इंतजार हुआ समाप्तl राहगीरों एवं स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दिखाई दी शनिवार को गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग एवं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने ₹32 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दिल्ली–लोनी–सहारनपुर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित स्थानीय नागरिकों, व्यापार मंडल, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा, क्षत्रिय महासभा, करनी सेना, जाट महासभा, आरडब्ल्यूए, सभासदगण, ग्राम प्रधानों सहित विभिन्न संगठनों ने सांसद अतुल गर्ग एवं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का पगड़ी पहनाकर, आतिशबाजी तथा ढोल-बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। बीच-बीच में विधायक जी द्वारा सड़क को ठीक कराया गया, लेकिन अब इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने से लोगों की समस्याएं पूरी तरह दूर होंगी। सांसद अतुल गर्ग एवं लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नारियल फोड़कर विधिवत सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शुभारंभ उपरांत सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि दिल्ली के नजदीक होने के बावजूद लंबे समय तक लोनी विकास से वंचित रहा, जो दुर्भाग्यपूर्ण रहा। लेकिन वर्ष 2017 के बाद से लोनी की सूरत लगातार बदल रही है। उन्होंने कहा कि लोनी की जनाकांक्षाओं से जुड़े प्रत्येक विषय को लेकर स्थानीय विधायक निरंतर संघर्षरत रहे हैं और अब वह संघर्ष रंग ला रहा है। लोनी से माफियाओं का खात्मा हुआ है और आने वाले समय में लोनी का पूरा नक्शा बदलने वाला है। वहीं *लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि लोनी के सर्वांगीण विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूर्णतः समर्पित है।दिल्ली–लोनी–सहारनपुर मार्ग के निर्माण में कई तकनीकी दिक्कतें आईं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आप सभी के आशीर्वाद और माननीय सांसद जी के सहयोग से आज इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण का शुभारंभ संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कन्या डिग्री कॉलेज, मॉडल इंटर कॉलेज, आईटीआई से लेकर आधुनिक आंगनवाड़ियों तक का विस्तार किया गया है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तथा सीवर व्यवस्था के माध्यम से जलभराव की समस्या को कम किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी वार्ड जलभराव से मुक्त होंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वेलनेस सेंटर, नाईपुरा में अस्पताल, लोनी सीएचसी का कायाकल्प तथा नाईपुरा अस्पताल में बेड बढ़ाने का कार्य शीघ्र किया जाएगा। बिजली व्यवस्था में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। रिवैंप योजना के अंतर्गत कॉलोनियों को बांस-बल्लियों से मुक्त किया जा रहा है तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। तहसील की समस्या वर्षों पुरानी थी, आज लगभग आधुनिक तहसील बनकर तैयार हो चुकी है। सभी थानों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हुई है। मेट्रो विस्तार की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। बेहटा बंद फाटक का शीघ्र शुभारंभ किया जाएगा। लोनी बॉर्डर कांवड़ मार्ग हो या बेहटा नहर रोड — बॉर्डर क्षेत्र का चेहरा बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। लोनी से माफिया पलायन कर चुके हैं तथा भूमाफियाओं पर कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दो से तीन महीनों में लोनी का स्वरूप पूरी तरह बदलने जा रहा है।* इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अश्विनी कुमार, स्थानीय सभासद अंजली मोहन शर्मा, सभासद दल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, जयवीर बंसल, राजेश सोम, हरेंद्र प्रधान, विशाल धामा, जीतू भैया, धर्मवती, विजपाल, अर्जुन नागर, अनूप भड़ाना, धर्मेंद्र, रूपेंद्र, अमित, जिलाध्यक्ष भाजयुमो हिमांशु शर्मा, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रदीप गहलोत, जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ मास्टर राजकुमार, सतबीर प्रधान, ओमपाल राठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, जिला संयोजक, मंडल महामंत्री बिट्टू तोमर, मंडल अध्यक्ष मंजू तोमर सहित, नगरपालिका ईओ केके मिश्रा, चीफ सफाई संजीव अवाना पीडब्ल्यूडी जेई गुलाब भाटी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने