उतरौला बलरामपुर विकास खण्ड श्रीदत्तगंज के इटई मैदा में स्थित बजाज शुगर मिल में मंगलवार को  इकाई प्रमुख श्याम सिंह एवं महाप्रबंधक गन्ना डाक्टर आरoपीo शाही  के साथ साथ चेयरमैन की सहायक कार्यपालक साक्क्षी मैम ने चीनी मिल के गोवर्धनपुर, हुसैनाबाद/दौलताबाद परिक्षेत्र का भ्रमण कर गन्ना फसल का अवलोकन किया। तथा भ्रमण के दौरान बिभिन्न गन्ना क्रय केन्द्रों एवं शरद कालीन गन्ना बुआई कराये गये, प्लाटो का गहनता पूर्वक निरीक्षण भी किया, तत्पश्चात गन्ना कृषको से गन्ना फसल उत्पादन तक नीक, फसल प्रबन्धन पर विस्तार पूर्वक से वार्तालाप भी किया गया, एवं गन्ना किसानो से अपना सम्पूर्ण गन्ना अपनी ही चीनी मिल को साफ सुथरा,ताजा जड़ पत्ती अगोला रहित अपूर्ति करने की अपील भी की। उक्त अवसर पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान चीनी मिल के अपर प्रबन्धक गन्ना विजय कुमार पाण्डेय, सहायक गन्ना प्रबन्धक आईo जीo चौधरी,गन्ना विका स अधिकारी साकिब मेराज, सत्य प्रकाश शुक्ला,आदि लोग उपस्थित रहे। प्लाट भ्रमण का कार्यक्रम के स्थल पर सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष तोता राम वर्मा प्रगतिशील गन्ना कृषक रमेश चन्द्र दुबे, अनिल कुमार दुबे उर्फ मुन्ना दुबे,राजू दुवे, कमरुद्दीन उर्फ डम्पर भाई, प्रमोद कुमार वर्मा, अकबाल हसन,काशी राम, जुबेर अहमद एवं धनीराम यादव के अलावा भारी संख्या में क्षेत्र के गण मान्य प्रगति शीलकृषक लोग मौजूद रहें।

        हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
         उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने