बलरामपुर- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा एवं CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने शनिवार को जिले के जिला मेमोरियल हॉस्पिटल, महिला चिकित्सालय और संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित कर उनका हाल-चाल लिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की खुशियाँ भी मनाईं।
उक्त अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजबहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह तथा जिला अध्यक्ष शिवलाल ने कहा कि “सोनिया गांधी का जीवन सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। जरूरतमंदों की सहायता करना उनके आदर्शों का अनुपालन है।”
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सियाराम, मखदूम, विजय उपाध्याय सनी, रितेश यादव, अमेरिका कुरील, मोहम्मद जमील, मायाराम चौहान, गुरु प्रसाद, दुर्गेश कश्यप, सुशील कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

          हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
              बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने