बलरामपुर- जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार की अध्यक्षता में थाना लालिया में थाना समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
इस दौरान डीएम एवं एसपी द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया एवं कतिपय शिकायतों का मौके पर ही समझौता कराया गया। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
डीएम ने कहा कि भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर के संवेदनशील मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर त्वरित कारवाही की जाए।
इस दौरान संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने