नवस्थापित माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर  में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 अगस्त 2025 कर दी गई है। 
कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने जानकारी ने कहा कि देवीपाटन मंडल के सभी छात्र-छात्राओं हेतु यह स्वर्णिम अवसर है कि उन्हें विश्वविद्यालय परिसर की प्रथम परास्नातक कक्षाओं में विद्यार्थी के रूप में पढ़ने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। विद्यार्थीगण समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करते हुए मां पाटेश्वरि विश्वविद्यालय, बलरामपुर के क्रियाशील वेबसाइट पर अपना पाठ्यक्रम  चयन कर सकते हैं ।
माननीय कुलपति महोदय के आदेश के फलस्वरूप  आज दिनांक 5 अगस्त 2025 को विश्विद्यालय परिसर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालन हेतु शुल्क- निर्धारण समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष और सदस्य निम्नवत हैं —
प्रो. प्रेम कुमार सिंह – अधिष्ठाता, छात्र कल्याण (अध्यक्ष)
प्रो. बी.पी. सिंह – अधिष्ठाता, वाणिज्य संकाय (सदस्य)
श्री सर्वेश सिंह – सदस्य, वित्त समिति (सदस्य)
डॉ. जितेंद्र भट्ट – नोडल संयोजक, समर्थ टीम (सदस्य)
श्री वी.के. पांडे – सहायक कुलसचिव (संयोजक)
समिति से अपेक्षा की गई है कि मां पाटेश्वरि विश्वविद्यालय, बलरामपुर के सृजन के पूर्व में उ प्र राज्य सरकार द्वारा  स्थापित तीन पूर्व के विश्वविद्यालय, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़; मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर , महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ तथा डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, अयोध्या की शुल्क- संरचना का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट 07 कार्य दिवसों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। 

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने