गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन
लखनऊ, 17 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के नर्सरी के छात्र अर्णव त्रिपाठी ने ई-ब्रेन एबेकस प्रीमियर लीग में चैम्पियन का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था एक्स्ट्रा ब्रेन किड्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच
सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र, मेडल व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री खन्ना ने बताया कि कि सी.एम.एस. इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। इसके अलावा, वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत
सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know