जौनपुर। भूमि पर दोबारा जबरन किया प्रशासन ने खाली कराई थी जमीन
खुटहन, जौनपुर। लवायन गांव में दस दिनों पूर्व अवैध कब्जे की खाली करायी गई भूमि को शनिवार को उन्हीं मनबढ़ो ने फिर से बांस बल्ली बांध दोबारा जबरन कब्जा जमा लिया। पानी की कच्ची नाली भी काट दिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के एक ब्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। इसके पूर्व मनबढ़ो ने पीड़ित किसान की नाली और ट्यूबवेल का कमरा भी ढहा दिया था। उस समय पुलिस मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटवा दिया था।
गांव निवासी शिवशंकर उपाध्याय का आरोप है कि पड़ोसी गांव अहीर खेतार के एक मनबढ़ परिवार की उसकी चक के बगल चक है। दोनों के बीच से सिंचाई के लिए नाली गई है। आरोप है कि नाली पार करके उसकी एक बिस्वा भूमि मनबढ़ो ने दस दिनों पूर्व बांस बल्ली बांध जबरन कब्जा कर लिया था। उस समय मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध कब्जा हटवा दिया था। शनिवार की सुबह लाठी डंडा लेकर पहुंचे वही मनबढ़ो ने फिर से उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उसे मार पीट कर घायल कर दिया।पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know