जौनपुर। बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में मौत, एक गंभीर
जौनपुर। रायबरेली हाइवे पर स्थित समाधगंज पुरवा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राहुल यादव (25) निवासी लाजीपार सिकरारा की मौत हो गई। उसका साथी आशीष (22) निवासी फत्तूपुर की हालत गंभीर है। घटना रात करीब ग्यारह बजे की है। दोनों मछलीशहर की ओर से घर जा रहे थे। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि उन्हें किसी ने फोन पर घटना की सूचना दी थी। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई तो वहां कोई नहीं था। पंप कर्मचारियों ने बताया कि मछलीशहर कोतवाली की पीआरवी ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया था। वहीं पर राहुल की मौत हो गई। आशीष का उपचार चल रहा था। किस वाहन से टक्कर हुई यह पता नहीं चल सका।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know