जौनपुर। शिवजी की निकली भव्य शोभा यात्रा
 
जौनपुर। बोलबम कांवरियां संघ के तत्वावधान में इस बार भी कांवड यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। शिवजी की शोभा यात्रा हनुमान घाट पर चौरामाता मन्दिर पर भोलेशंकर का पूजन संरक्षक संन्तोष सेठ, महासचिव विमल सिंह द्वारा किया गया। 
          
नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डा0 रामसूरत  मौर्य ने नारियल फोड़कर यात्रा का आंरभ किया। शोभा यात्रा में हाथी घोड़ा, डीजे, शिव जी की झांकी, 12 ज्योर्तिलिंग की झांकी, मुख्य आकर्षध का केन्द्र रही। संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार साहू ने कहा कि श्रावण मास में  पूरा वातावरण शिव मय हो जाता है। भगवान शिव भोले हैं जल्द ही भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। भोले नाथ के पूजन से राष्ट्र धर्म तथा समाज का भी कल्याण होता है। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से सदभावना पुल, ओलन्दगंज, मैहर मन्दिर, पालिटेकनिक चैराहा , ओलन्दगंज, कोतवाली चैराहा होते हुए सुतहटटी से भण्डारी रेलवे पर फरक्का ट्रेन से हजारों की संख्या में भक्त रवाना हुए। इसमें बड़ी संख्या में पीेले परिधान पहने भक्त शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने