अयोध्या।
अयोध्या में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल।पिछले 17 वर्षों से एक मुस्लिम कर रहा है मां दुर्गा की भक्ति। 2005 से जुड़ा है श्री नव दुर्गा पूजा समिति से, 17 वर्षों से है दुर्गा पूजा समिति का महामंत्री। पंडाल में मां दुर्गा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक तन मन धन से जुड़े रहते हैं मोहम्मद तौफीक उर्फ मामा, हिंदू समुदाय भी मोहम्मद तौफीक की करता है तारीफ। अयोध्या जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है मोतीगंज बाजार। मोतीगंज बाजार में प्रति वर्ष स्थापित होती है मां दुर्गा की प्रतिमा।
अयोध्या।
असलहे के बल पर छीना मोबाइल।पीड़ित ने दी पुलिस को तहरीर।थाना तारुन के फतेहपुर कमासिन स्थित मां कामाख्या मंदिर से लौट रहे युवक के साथ हुई वारदात।
अयोध्या।
1 अक्टूबर को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अयोध्या के दौरे पर।कारसेवक पुरम में आयोजित अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायता उपकरण वितरण शिविर में होंगे शामिल।सीएचसी मसौधा में संचारी रोग नियंत्रण हेतु आयोजित जागरूकता रैली को दिखाएंगे हरी झंडी।शाम 4:00 बजे मेरी मां फाउंडेशन द्वारा आयोजित अयोध्या की रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल। पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का हेलीकॉप्टर।
अयोध्या
जनपद में धड़ल्ले से बिक रहा है नकली एशियन पेंट। एशियन कंपनी की जांच में हुआ खुलासा। थाना महाराजगंज के मया बाजार में पकड़ा गया नकली एशियन पेंट। कंपनी के लोगों ने पकड़ा। कंपनी के कर्मचारी निलेश कुमार ने दुकान मालिक राम आयरन स्टोर पर थाना महाराजगंज में लिखवाया धोखाधड़ी का मुकदमा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know