गोरखपुर:जोन के फिसड्डी थानेदारों की सूची पढ़िये एडीजी के सर्वे में कौन महराजगंज जिले के दो थानाध्यक्ष को मिली
सोशल मीडिया पर जब अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने थानेदारों के बारे में सर्वे कराया तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आये। 12 थानेदार मापदंडो पर खरा नहीं उतरे। देखिये (हिंदी संवाद न्यूज) पर फेल थानेदारों की सूची:
गोरखपुर: जुलाई और अगस्त माह में कराये गये ट्विटर पर सर्वे में गोरखपुर जोन के 12 थानेदारों की कार्यप्रणाली ठीक नहीं मिली है। जनता इनके काम से संतुष्ट नहीं है। एडीजी अखिल कुमार ने संबंधित जिले के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर संबंधित थानेदार को चेतावनी देने और अगले माह के सर्वे में स्थिति न सुधरने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
1. गोरखपुर के गुलरिहा थानेदार मनोज कुमार पांडेय
2. देवरिया कोतवाली थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह
3. मडुआडीह के थानेदार डा. महेंद्र कुमार
4. कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थानेदार महेंद्र प्रजापति
5. महराजगंज के फरेंदा के थानेदार संजय कुमार मिश्रा
6. घुघुली थानेदार देवेंद्र कुमार सिंह
7. बस्ती के दुबौलिया थानेदार विनोद कुमार
8. सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थानेदार भानु प्रताप सिंह
9. गोंडा के खरगपुर थानेदार कुबेर तिवारी
10. करनैलगंज थानेदार सुधीर कुमार सिंह
11. बलरामपुर के पचपेड़वा थानेदार आलोक राव
12. श्रावस्ती के मल्हीपुर के थानेदार हर्षवर्धन सिंह
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know