गोंडा एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को एकतरफा जीत मिलने से पार्टी में काफी हर्षोल्लास का माहौल है। गोंडा बलरामपुर एमएलसी सीट से अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने 4572 मत पाकर शानदार जीत हासिल की है।
गोंडा
Published: April 12, 2022 04:38:25 pm
एमएलसी चुनाव को लेकर गोंडा बलरामपुर दोनों जनपदों के मतगणना का कार्य गोंडा जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। प्रशासन द्वारा मतगणना को लेकर के सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। मतगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 5 टेबल लगाई गई थी। जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ-साथ पूरी मतगणना व्यवस्था पर तीसरी आंख का पहरा रहा। एक चक्र में चार ब्लाकों की मतगणना एक साथ होती थी। प्रत्येक टेबल पर हर राजनीतिक पार्टी का एक एजेंट प्रशासन द्वारा बनाया गया था। 8 बजे से शुरू हुई मतगणना करीब 2 बजे के आसपास ही समाप्त हो गई। लेकिन आयोग द्वारा आधिकारिक घोषणा ना होने के कारण प्रशासन द्वारा घोषणा नहीं की गई। जब आयोग से परमिशन मिला तब जिला प्रशासन द्वारा जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान मतों का एक अजीबोगरीब संयोग देखने को मिला जिसमें सपा के उम्मीदवार को 171 मत वहीं सपा जिलाध्यक्ष को 17 मत मिले उम्मीदवार व अध्यक्ष के बीच सत्रह-सत्रह मतों की लोग चर्चा करते रहे। किसी में आगे 17 तो किसी में केवल 17 इस बात की चर्चा करते लोग नजर आए।

चुनावी परिणाम पर एक नजरगोंडा बलरामपुर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव एमएलसी सीट के लिए 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें भाजपा से अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह समाजवादी पार्टी से भानु प्रकाश त्रिपाठी तथा निर्दल उम्मीदवार के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव चुनावी रण क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मतगणना समाप्त होने के बाद जो नतीजे सामने आए हैं। उस हिसाब से भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत हुई है। सपा प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह को 4572 मत मिले हैं। जबकि सपा प्रत्याशी भानु प्रकाश त्रिपाठी को महज 171 मतों से संतोष करना पड़ा है। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष तथा निर्दल प्रत्याशी आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव को 17 मत मिले हैं। तथा 64 मत अवैध पाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया एमएलसी चुनाव के परिणाम की घोषणा की गई है जिसमें भाजपा के अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह विजई हुए हैं यहां पर कुल मतों की संख्या यहां 4824 थी। 64 अवैध मत पाए गए। 4760 मतों के सापेक्ष भाजपा को 4572 सपा को 171 तथा निर्दल को 17 मत मिले।
गोंडा रिपोर्ट- प्रशांत मिश्रा।
9451037631
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know