राज्य उपभोक्ता आयोग एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों में 12 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन
राज्य आयोग एवं प्रदेश के उपभोक्ता आयोगों में 708 मामलों का हुआ निस्तारण
लखनऊ: 14 मार्च, 2022
राज्य उपभोक्ता आयोग एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता आयोगों में दिनांक 12 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राज्य आयोग एवं प्रदेश के उपभोक्ता आयोगों में कुल 1354 मामले सूचीबद्ध हुए, जिनके सापेक्ष 708 मामलों का निस्तारण हुआ तथा धनराशि रू0 84640865/- का समाधान (Settlement) हुआ। जिला उपभोक्ता आयोग, फर्रूखाबाद द्वारा सर्वाधिक 58 मामलों का निस्तारण व जिला उपभोक्ता आयोग, गौतमबुद्धनगर धनराशि रू0 10022385/- का समाधान (Settlement) किया गया।
यह जानकारी राज्य उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग गोमती नगर लखनऊ के निबंधक श्री प्रदीप कुमार-।।। ने आज यहां दी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know