मथुरा || ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया 13 नवंबर 2021 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश वा अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में सिसोदिया क्लीनिक के पास 100 फुटा रोड पुष्पांजलि मथुरा पर 12 वां विशाल वैक्सीनेशन कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पहली और दूसरी डोज लोगों को दी जाएगी लोगों से अपील की है जो भी लोग कैंप में वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आए वह अपने साथ आधार और मोबाइल के साथ घर से नाश्ता करके आए जब उनको कैंप में वैक्सीनेशन लगाई जाएगी | प्रदेश सचिव व पार्षद श्रीपाल बघेल ने कहा सभी को चाहिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूर करवाएं जिससे कोरोना से बचा जा सके | महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कैंपों में महिला टीम भी सहभागिता करेगी | बैठक में प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, प्रदेश महासचिव चन्द्र मोहन दीक्षित,प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित, जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी ,महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, महिला आगरा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर यमुना शर्मा ,महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती शालू अग्रवाल ,महानगर अध्यक्ष श्रीमती सरोज गोला, युवा महिला अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे |
मथुरा: वार्ड नंबर 37 में लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप
rajgupta109111@gmail.com
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know