NCR News:नर्सरी मालिक की हत्या के मामले में सपा नेता महेश भाटी ने मृत भाई के संपर्क में रही महिला पर शक जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला ने महेश भाटी के बेटे की हत्या के आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।रविवार रात आठ बजे लुहारली गांव में महेश भाटी के भाई दिनेश भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में उनके बेटे मोहित की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर था। हत्या में उनका भाई उमेश भाटी गवाह था। उसकी भी सात महीने पहले सड़क हादसे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उमेश की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था। उसकी एक बेटी है। पत्नी के देहांत के बाद उमेश एक महिला के संपर्क में आया था। महिला उसके साथ रहने लगी थी। महिला को उमेश की तथाकथित पत्नी बताया जा रहा है। महेश भाटी के अनुसार महिला के कहने पर उमेश ने गांव में पांच लाख रुपये की जमीन बेची थी। वह रकम भी उसी के पास है।आरोप है कि उमेश की मौत के बाद महिला ने दूसरे भाई दिनेश से नजदीकियां बढ़ाईं। जमीन बेचने पर शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन दिनेश नहीं माना। इस पर महिला ने छेड़छाड़ का फर्जी आरोप लगाकर दिनेश को जेल भिजवा दिया। उसके बाद महिला अपने मायके में रहने लगी। कुछ दिन पहले ही दिनेश जमानत पर बाहर आया था। आरोप है कि महिला ने महेश के बेटे की हत्या के आरोपियों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या करवाई है। मामला दर्ज कर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने