जलालपुर अम्बेडकर नगर । एकात्म मानववाद के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की 50वीं पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि जलालपुर नगर के सभी बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजक और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता ने मनाया ।जलालपुर नगर कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राजनीति के संन्यासी थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के अंतिम पयदान पर खड़े गरीबों, शोषितों व वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने की लड़ाई लड़ी। उनके सिद्धान्तों व सपनों को साकार करना ही उन्हें अच्छी श्रद्धांजलि है। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मिसम रजा , नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र , अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुज सोनकर , नगर मंत्री रोशन सोनकर, नगर मंत्री अमित मद्धेशिया , बूथ अध्यक्ष सास्वत मिश्र , बूथ अध्यक्ष दिलीप यादव, सेक्टर संयोजक विनोद ,नगर उपाध्यक्ष आसाराम मौर्य , नगर मंत्री जितेंद्र शिल्पी , नगर उपाध्यक्ष सुशील सुलतानिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बूथ संख्या 238 पर भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल व केशव श्रीवास्तव ने बूथ अध्यक्ष रामलाल निषाद ने मठिया मंदिर घसियारी टोला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाया ।
भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि जलालपुर नगर के सभी बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजक और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता ने मनाया
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know