अंबेडकर नगर 12 फरवरी 2021। आज दिनांक 12 फरवरी 2021 को जनपद के प्रतिष्ठित जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र के स्थानांतरण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सभी अधिकारी/ कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करें और अपनी सोच हमेशा सकारात्मक रखें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा द्वारा जिलाधिकारी को माता जी की मूर्ति भेंट करके सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी एवं अन्य समस्त अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र के स्थानांतरण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know