तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विभिन्न उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं की प्रविष्टियों का जजिंग कार्य प्रारम्भ

लखनऊः 19 फरवरी, 2022

राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2022 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विभिन्न वर्गांे के उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं की प्रतियोगिता की जजिंग का शुभारम्भ आज 19 फरवरी, 2022 को हुआ, जो 20 फरवरी, 2022 को भी जारी रहेगा। पुष्प प्रदर्शनी के विभिन्न वर्गों के उद्यानों व गृहवाटिकाओं की 243 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई, जिनमें जनपद- आगरा, प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी द्वारा भी बड़ी संख्या में पहली बार प्रतिभाग किया गया। लखनऊ जनपद से राजभवन, माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ बेंच, सेना, रेलवे, पुलिस महानिदेशक, ए0पी0आई0 अंसल सुशान्त गोल्फ सिटी, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण, टाटा मोटर्स, आवास एवं विकास परिषद व व्यक्तिगत वर्ग में विभिन्न उद्यान प्रेमियों यथा-श्रीमती उमा सिंह, श्री यश, श्री बी0के0 सिंह, श्री विश्व नारायन श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती शशि जैन आदि की प्रतिभागिता प्रमुख रही। इस प्रतियोगिता मंे लखनऊ मेट्रो ने भी बढ़-चढ कर भाग लिया। इसके अलावा शहर के विभिन्न प्राचीन व ऐतिहासिक स्थलों के उद्यानों की भी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में आई सभी प्रविष्टियों की जाँच करने हेतु निर्णायक मण्डलों की टोली द्वारा जजिंग की जा रही है। भारत सरकार व प्रदेश के औद्यानिकी से जुडे संस्थानों, प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों तथा प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में कार्यरत एवं सेवा निवृत्त उद्यान विशेषज्ञों द्वारा विषय विशेषज्ञों की गठित निर्णायक मण्डलों द्वारा जजिंग की गई। विभिन्न वर्गांे की प्रतियोगिताओं का परिणाम 06 मार्च, 2022 को घोषित किया जायेगा एवं विजेताओं को उसी दिन सायं 4 बजे पुरस्कृत किया जायेगा।
निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, उ0प्र0 डॉ0 आर0के0 तोमर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 03 मार्च, 2022 को राजभवन प्रांगण, लखनऊ में गमलों में लगी शाकभाजी, शोभाकार पत्ती व फूल वाले पौधों तथा फल, शाकभाजी, पान, शहद, मशरूम आदि तथा फल संरक्षित पदार्थों, कटे हुए फूल, रंगोली, वर्टिकल गार्डेन, कलात्मक पुष्प सज्जा आदि वर्गों की प्रतियोगिता होगी तथा उसी दिन अपरान्ह में जजिंग का कार्य होगा। इस वर्ष प्रथम बार सर्वाधिक अंक विजेता प्रतिभागी को (व्यक्तिगत वर्ग के लिए) तीन स्तर तक क्रमशः धनराशि रु 51,000/-, रु 31,000/- एवं रु 11,000/- तथा प्रदर्शनी का सर्वोत्तम प्रदर्श विजेता का पुरस्कार धनराशि रु 11,000/- निर्धारित किया गया है। यह प्रदर्शनी प्रदेश की सबसे बडी फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ माननीय श्रीमती राज्यपाल महोदया, उ0प्र0 के कर कमलों द्वारा 04 मार्च, 2022 को प्रातः 10 बजे राजभवन प्रांगण में किया जायेगा। तत्पश्चात प्रदर्शनी आम जनता के लिए खोल दी जायेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने