बीएचयू के खेल मैदान में डीआरडीओ की ओर से अस्थाई अस्पताल का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। दो चैंबर के ऊपर शेड चढ़ाया जा चुका है। अब तक करीब 30 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
750 बेड की क्षमता वाले अस्थाई अस्पताल का निर्माण शुरू हुए चार दिन बीते हैं। यहां पर बिजली की हाईडिल और सीवेज व्यवस्था नगर निगम व जलकल को दी गई है। अन्य व्यवस्था बीएचयू कर रहा है। अस्थाई अस्पताल में ऑक्सीजन और दवा की व्यवस्था खुद डीआरडीओ संभालेगा। यहां पर तीन चैंबर बनेंगे। जिसमें 250 बेड का आईसीयू होगा। वहीं 500 बेड ऑक्सीजन युक्त रहेंगे। इसके बनने के बाद अस्पताल पर लोड कम होगा।इस अस्थाई अस्पताल में कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसके माध्यम से यहां पर आने वाले पॉजिटिव मरीजों को बेड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर एक किचेन भी बनाया जा रहा है। इसमें भर्ती होने वाले मरीजों और स्टाफ के लिए खाना बनेगा।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know