चौबेपुर थाना क्षेत्र के पचरांव की दलित बस्ती में जमीन के विवाद में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में घायल अशोक कुमार भारती (43) की मौत हो गई। भाई जयगुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने फूलचंद, अंकित कुमार, हरिदास, किशोरी, विनय कुमार के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बदली जाएंगी। आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। यह भी बताया कि उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
अशोक कुमार भारती और बस्ती के फूलचंद के बीच आबादी की जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने दोनों पक्षों का बंटवारा भी करा दिया था। उसके बाद फूलचंद ने अपना हिस्सा घेर कर कब्जा कर लिया था। रविवार को अशोक कुमार भारती और उसका भाई जयगुप्ता व अन्य अपने हिस्से की जमीन पर नींव खोद रहे थे। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे के साथ हमला कर दिया। अशोक के सिर के पिछले हिस्से में ईंट से प्रहार करने पर वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। जयगुप्ता ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर जाल्हूपुर पुलिस चौकी प्रभारी पहुंचे और अशोक को नरपतपुर सीएचसी ले गये। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know