नेशनल योगा चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

आरना ओम सिंह ने एक गोल्ड मेडल एवं एक ब्रांज मेडल पर जमाया कब्जा

लखनऊ, 1 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्राओं आरना ओम सिंह एवं इरा वर्मा ने भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित नेशनल योगा चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल समेत 3 मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। चैम्पियनशिप का आयोजित काउन्सिल फाॅर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इन प्रतिभाशाली छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। 

श्री खन्ना ने बताया कि इस नेशनल योगा चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा आरना ओम सिंह ने अण्डर-14 वर्ग में प्रतिभाग करते हुए कलात्मक एकल योगा में स्वर्ण पदक एवं परम्परागत योगा में काँस्य पदक जीतकर अपनी योग प्रतिभा का परचम लहराया जबकि इरा वर्मा ने अण्डर-19 वर्ग में प्रतिभाग करते हुए कलात्मक एकल योगा में ब्रांज मेडल अपने नाम किया। चैम्पियनशिप में 15 राज्यों के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के 200 से अधिक चुने हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्राओं ने अपने योग कौशल व शारीरिक दमखम का शानदार प्रदर्शन कर सिद्ध कर दिया कि निकट भविष्य में ये होनहार छात्रायें अपनी बहुमुखी प्रतिभा की बदौलत राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं। चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर आरना ओम सिंह ने स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इण्डिया (एस.जी.एफ.आई.) में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. के छात्र शैक्षणिक क्षेत्र के अलावा भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का मानना है कि योग हमारी महान साँस्कृतिक विरासत का ही एक अंग है तथापि वर्तमान जीवन शैली को देखते हुए यौगिक क्रियाओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराना हम सबका परम दायित्व है ताकि एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की स्थापना संभव हो सके। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने