ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

लखनऊ, 16 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों शिवांशी सिंह एवं सोमेश सिंह ने अन्तर-जनपदीय ताइक्वाण्डो टूर्नामेन्ट में क्रमशः गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। टूर्नामेन्ट का आयोजन एस.एस. ताइक्वाण्डो एकेडमी के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र, चैक, लखनऊ में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शिवांशी ने अपनी तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास एवं दमखम का जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया जबकि सोमेश ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस प्रकार, सी.एम.एस. के इन उदीयमान ताईक्वाण्डो खिलाड़ियों ने आने वाले समय में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इन होनहार छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की है।

श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने