बलरामपुर- शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा उपकेन्द्र छतईडीह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दिनांक 20 दिसंबर 2025 को किया गया, जिसमें टीकाकरण सत्र एवं अभिलेख रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के समय तक एएनएम सुचित्रा सिंह द्वारा कुल 09 बच्चों एवं 12 बच्चों का टीकाकरण किया जाना पाया गया। सत्र स्थल पर सुपरविजन के लिए सीएचओ रश्मि पाल की ड्यूटी निर्धारित थी। निरीक्षण के दौरान मौके पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर डॉ. विकल्प मिश्रा, बीपीएम प्रियंका गुप्ता, आशा कार्यकर्ता राजपति तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना उपस्थित रहीं।
निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रिकॉर्ड के रख-रखाव में सुधार, समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सुपरविजन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में लक्ष्य के अनुरूप सेवाओं की वास्तविक प्रगति का सही एवं समयबद्ध अभिलेखीकरण अनिवार्य किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार लाया जा सके।

      हिन्दी संवाद न्यूज से
        रिपोर्टर वी. संघर्ष
           बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने