बलरामपुर- भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती पर सदर विधानसभा में एकता पदयात्रा आयोजित की गई। सदर विधायक पलटू राम के नेतृत्व में यात्रा बहादुरापुर(सिरसिया) पंचायत भवन से शुभारंभ किया गया। जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए भगवतीगंज स्थित भगवती आदर्श विद्यालय खेल मैदान धर्मपुर में जनसभा कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। एकता पदयात्रा में छात्र, किसान, युवा व महिलाओं के भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया। 
भगवती आदर्श विद्यालय खेल मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को डबल इंजन की सरकार में अभियान के तौर पर बूथ स्तर तक पहुंचने का कार्य किया है। एकता पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी व जन-जन को जोड़ना है। सरदार पटेल ने देश के आजादी से पहले कई आंदोलनो का नेतृत्व किया है। सन 1928 में अंग्रेजों के खिलाफ बारदोली आंदोलन चलाकर किसानों के लिए लड़ाई लड़ी थी। जिससे किसानों एवं महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी थी। मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को देश के आजादी के बाद जोड़कर भारत का निर्माण किया था। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आप निर्भर अप विकसित भारत सरदार पटेल की सोच थी। जिसको पीएम मोदी ने पूरे देश से स्वदेशी उत्पाद का आवाहन किया है। प्रदेश सरकार ने 75 जिलों में स्वदेशी मेला लगाकर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का कार्य किया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज दुनिया टैरिफ दिखाकर भारत के साथ दादागिरी कर रही है। लेकिन पीएम मोदी किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं। मोदी ने देश को आत्मनिर्भर कर पूरी दुनिया को जवाब देने का कार्य किया है। सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि आजादी के बाद देश के हैदराबाद व जूनागढ़ जैसे रियासतों को बिना युद्ध किए शामिल करने में सरदार पटेल की बड़ी भूमिका रही। कश्मीर में धारा 370 के वजह से अलग विधान अलग संविधान व अलग निशान चल रहा था। लेकिन देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक झटके में कश्मीर में धारा 370 हटाकर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने गुजरात में 182 मीटर दुनिया की सबसे बड़ी सरदार पटेल की प्रतिमा बनवाकर उनके योगदान श्रद्धांजलि दी है। युवा पीढ़ी सरदार पटेल के जीवन के बारे में अवश्य जाने। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनाने का लक्ष्य सरदार पटेल की ही सोच है। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, पदयात्रा जिला संयोजक वरुण सिंह मोनू, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, क्षेत्रीय सहसंयोजक विनय मिश्रा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, यात्रा संयोजक संदीप उपाध्याय, जिलेदार पांडे, रामकृपाल शुक्ला, अक्षय शुक्ला, सौरभ तुलसियान, राजेश वर्मा, आलोक रंजन पांडे, आकाश पांडे, आनंद श्रीवास्तव, रजनीश पांडे, अमरनाथ शुक्ला, राकेश गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, सुरेश त्रिपाठी, वीरेंद्र पाठक, ओमप्रकाश त्रिगुणायत, मंजू तिवारी, साधना पांडे, अपूर्व प्रताप सिंह, महेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, मनीष तिवारी, विनोद गिरी आदि मौजूद रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
             रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने