संगठनात्मक बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री बसन्त त्यागी ने कहा कि भाजपा में सभी प्रकार के निर्णय आम सहमति के आधार पर लिए जाते हैं। अन्य दलों में राजशाही की तरह से पार्टी का मुखिया ही निर्णय करता है।आम सहमति के आधार पर सभी प्रकार की निर्णय लेने वाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बन चुकी है। भाजपा में लोक तंत्र है और अन्य दलों में राजतंत्र हाबी है।
भाजपा प्रदेश मंत्री बसन्त त्यागी के जिले की संगठनात्मक बैठक में पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने बुके और निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने पट्टिका भेंट कर स्वागत किया।
जिला संगठनात्मक बैठक में विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा सहित जिला पदाधिकारी शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know