जलालपुर, अंबेडकर नगर ।आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी की बैठक नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एंव नगर प्रभारी रमेश गुप्त ने पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ पार्टी के अभियानों की प्रगति की समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर चर्चा किया। उन्होंने लाभार्थियों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क स्थापित करने और मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर सरकार के नीति को जन जन तक पहुंचाना है। तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।इस अवसर पर विस्तारक घनेश मिश्र, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, विकाश निषाद,नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल,डेविड गोरे, शीतल सोनी, त्रिभुवन प्रसाद, नगर मंत्री अमित गुप्ता, मनोज पांडे, सतनाम सिंह, रोशन सोनकर, मोर्चो के अध्यक्ष प्रेमचन्द,आशीष सोनी,शक्ति केन्द्र प्रमुख विनोद कुमार, बबलू त्रिपाठी, विनय मिश्र,अविनाश गुप्ता, गौरव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
अभियानों की प्रगति को लेकर भाजपा की बैठक हुई संपन्न
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know